दुमका, अक्टूबर 10 -- Dumka News: हंसडीहा, प्रतिनिधि। हंसडीहा थाना क्षेत्र के बेलटिकरी गांव में जमीन बंटवारे के विवाद में महिला और उसके पति के साथ मारपीट व बदसलूकी का मामला सामने आया है। पीड़िता सरिता देवी (38) के आवेदन पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि एक अक्टूबर की सुबह करीब 7:30 बजे उसके भैसुर अनिल महतो अपने हिस्से से सटी जमीन पर दीवार का प्लास्टर करवा रहे थे। विरोध करने पर आरोपितों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि अनिल महतो और उनके पुत्र सुमन वर्मा ने सरिता देवी के साथ मारपीट की। बाल पकड़कर घसीटने और लज्जा भंग का भी आरोप लगाया गया है। बीच-बचाव करने पहुंचे महिला के पति बीरेंद्र कुमार महतो के साथ भी मारपीट की गई।पीड़िता ने दुलारी देवी, विनीता देवी और सपना कुमारी पर जान स...