Dumka News: जन्मदिन पर टूटे जबड़े का किया निःशुल्क ऑपरेशन
दुमका, अगस्त 24 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। दुधानी स्थित मां पार्वती डेंटल, ओरल कैंसर एंड ट्रॉमा हॉस्पिटल दुमका में शनिवार को मानवता की मिसाल पेश करते हुए टूटे जबड़े का सफल निःशुल्क ऑपरेशन किया गया। अस्पताल के निदेशक डॉ. राजेश रोशन, डॉ. श्वेता स्वराज एवं उनकी टीम ने यह जटिल ऑपरेशन किया। मरीज दुमका प्रखंड के नोनीहाट का निवासी है, जो बासुकीनाथ से घर लौटने के दौरान क्रॉसिंग करते समय सड़क हादसे का शिकार हो गया था, जिससे उसका जबड़ा बुरी तरह टूट गया था। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां तुरंत ऑपरेशन कर जबड़े को जोड़ा गया। मरीज की स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है। विशेष बात यह रही कि उसी दिन अस्पताल की चिकित्सक डॉ. श्वेता स्वराज का जन्मदिन भी था। उन्होंने अपना जन्मदिन सेवा कार्य के साथ मनाते हुए इस निःशुल्क ऑपरेशन में सक्रिय भूमिका निभाई। ड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.