Dumka News: जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर मुखिया ने की बैठक
दुमका, जुलाई 2 -- Dumka News: दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड क्षेत्र की सुग्गपहाड़ी पंचायत भवन के सभागार में गुरुवार को मुखिया सत्यनारायण टुडू की अध्यक्षता में जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर बैठक किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया और जन्म प्रमाणपत्र, जाती प्रमाण पत्र आदि का आवेदन दिए। पंचायत सचिव इंद्रदेव ने बताया, "लाभुकों से प्राप्त आवेदनों की जांच की जा रही है। जिन आवेदनों का निष्पादन पंचायत स्तर से संभव है उसका निष्पादन किया जा रहा है। जिन आवेदनों को प्रखंड या जिला स्तर से स्वीकृति की आवश्यकता है, उन्हें संबंधित विभाग को भेज दिया जाएगा।" मुखिया सत्यनारायण टुडू ने कहा कि सरकार की हर योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना पंचायत की प्राथमिकता है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.