Dumka News: छोटी रनबहियार मंदिर में अब नहीं होगी बलि सात्विक पूजा का निर्णय
दुमका, अगस्त 19 -- Dumka News: रामगढ़ , प्रतिनिधि। रामगढ़ प्रखंड के छोटी रनबहियार गांव में बुधवार को ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। पुजारी अरुण बाबा के मार्गदर्शन और ग्रामीणों की सहमति से तय किया गया कि अब से मंदिर में किसी बेजुबान जीव की बलि नहीं दी जाएगी। ग्रामीणों ने कहा कि माता रानी जगत की मां हैं और वे अपने बच्चों का रक्त नहीं चाहतीं। अब मंदिर में केवल फल-फूल, नारियल और सात्विक पूजा होगी। बुजुर्गों ने यह भी तय किया कि जिनकी बलि की मनौती है, वे घर पर या पास के भालसुमर मंदिर में परंपरा निभा सकते हैं। बैठक में राजीव जायसवाल सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: विष हरि मां मनसा की पूजा आस्था व भक्ति के साथ हुई यह भी पढ़ें- Dumka News: मुख्यालय सहित प्रखंड क्षेत्रों में धूमधाम से हुई मां मनसा की पूजा
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.