दुमका, अक्टूबर 13 -- Dumka News: काठीकुंड थाना क्षेत्र में नौवीं कक्षा की छात्रा की हत्या से संबंधित समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर पर त्वरित कार्यवाही करते हुए झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) रांची के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद, न्यायाधीश झारखंड उच्च न्यायालय रांची तथा झालसा की सदस्य सचिव कुमारी रंजना अस्थाना के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) दुमका द्वारा पीड़ित परिवार को विधिक सहायता एवं राहत उपलब्ध कराने की दिशा में तत्काल कार्रवाई की गई। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार दुमका सुधांशु कुमार शशि ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संज्ञान लिया तथा प्राधिकार के सचिव, विवेक कुमार को पीड़ित परिवार को पीड़ित प्रतिकर योजना के अंतर्गत मुआवजा राशि उपलब्ध कराने क...