दुमका, नवम्बर 14 -- Dumka News: गोपीकांदर, प्रतिनिधि। गोपीकांदर थाना क्षेत्र के कुश्चिरा बाजार टोला में शनिवार को 14 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है और परिजन गहरे सदमे में है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने बच्ची को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। बताया जाता है कि मृतक छात्रा प्राथमिक विद्यालय कुश्चिरा की छात्रा थी। परिवार के अनुसार बच्ची के इस कदम से सभी हैरान है। उसके पिता सुनील टुडू पिछले लगभग तीन वर्षों से कुश्चिरा बाजार में घर बनाकर परिवार के साथ रह रहे थे और सामान्य रूप से उनका परिवार खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहा था। घटना के बाद लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन आत्महत्या के कारणों का अभी तक कोई खुलास...