Dumka News: छात्रावास की समस्या के निदान की मांग को लेकर छात्रों ने डीसी से लगाई गुहार
दुमका, अगस्त 13 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि।आदिवासी कल्याण बालक छात्रावास संख्या-01 प्लस 2 जिला स्कूल के लगभग 150 छात्रों ने उपायुक्त एवं जिला कल्याण पदाधिकारी को आवेदन सौंपकर छात्रावास में व्याप्त गंभीर समस्याओं से अवगत कराया है। छात्रों ने बताया कि छात्रावास में मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है। 150 छात्रों के लिए मात्र 2 शौचालय ही उपलब्ध हैं। शौचालय का सेप्टिक टैंक पूरी तरह भर चुका है, जिससे गंदा पानी परिसर में फैल रहा है और संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। पीने के पानी की भी भारी किल्लत है। नगर परिषद द्वारा समय पर पानी की आपूर्ति नहीं होती और जो पानी आता भी है वह कई बार गंदा रहता है। मजबूरी में छात्रों को वही पानी पीना पड़ रहा है। बताया कि छात्रावास की पानी टंकी की भी लंबे समय से सफाई नहीं हुई है। खाने की व्यवस्था भी बदहाल है। छात्रों के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.