दुमका, अक्टूबर 27 -- Dumka News: वित्तीय वर्ष 2026-27 में सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। इस कार्यक्रम के तहत छात्राओं को आत्मरक्षा के विभिन्न तरीके सिखाए जा रहे हैं, ताकि वे विपरीत परिस्थितियों में अपनी सुरक्षा कर सकें और आत्मविश्वास के साथ चुनौतियों का सामना कर सकें। प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुसार समग्र शिक्षा अभियान के तहत प्राधिकृत विद्यालयों में कक्षा छह से आठ तथा कक्षा नौ से 12वीं तक की छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाना है। इसके लिए दुमका जिले में 20 उच्च विद्यालयों, 12 पीएम श्री विद्यालयों और 20 मध्य विद्यालयों का चयन किया गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम मध्य एवं उच्च विद्यालयों में अधि...