दुमका, नवम्बर 4 -- छात्राओं को सुरक्षा और अधिकारों के प्रति किया जागरूक Dumka News: गोपीकांदर, प्रतिनिधि। प्रखंड स्थित पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय गोपीकांदर में छात्राओं को जागरूक एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता अभियान थाना प्रभारी सुमित कुमार भगत की अध्यक्षता में आयोजन किया गया। वक्ताओं ने छात्राओं को शिक्षा के महत्व, आत्मरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, बाल विवाह, महिला सुरक्षा एवं कानून द्वारा प्रदत्त अधिकारों की जानकारी दी। थाना प्रभारी सुमित कुमार भगत ने कहा कि वर्तमान समय में छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ अपनी सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक होना भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं को साइबर ठगी, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करने की सलाह दी ग...