Dumka News: छाता मेला फुटबॉल प्रतियोगिता में बेस्ट ऑफ लॉक टीम ने मारी बाजी
दुमका, अक्टूबर 26 -- जामा फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन Dumka News: जामा, प्रतिनिधि। छाता मेला के अवसर पर जामा प्रखंड के भीखमपुर मैदान में आयोजित दो दिवसीय 22वें फुटबॉल प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। 24 अक्टूबर से आयोजित इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की 16 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबले में बेस्ट ऑफ लॉक की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1-0 से जीतकर खिताब अपने नाम किया। टूर्नामेंट में विजेता टीम बेस्ट ऑफ लॉक की टीम को 30 हजार रुपये नकद और कप देकर सम्मानित किया गया। वहीं, उपविजेता जियार झरना की टीम को 20 हजार रुपये नकद और कप प्रदान किया गया। इसके अलावा सेमीफाइनल में पराजित न्यू एफसी सलूकडुभा और बाबू एफसी की टीम को सात-सात हजार रुपये का सांत्वना पुरस्कार दिया गया। मुख्य अतिथि ब्रेनतीस किस्कू ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन का उद्देश्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.