Dumka News: छत से गिर रहा प्लास्टर, हर वक्त बना रहता है हादसे का डर, प्रशासन मौन
दुमका, अक्टूबर 25 -- Dumka News: जरमुंडी, प्रतिनिधि। जरमुंडी प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों सरकारी विद्यालयों की पुरानी इमारतें अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही हैं। भवनों की हालत इतनी जर्जर हो चुकी है कि कब छत भरभराकर गिर जाए, कहा नहीं जा सकता। इसके बावजूद शिक्षा विभाग और प्रशासन आंखें मूंदे बैठा है, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रखंड के कई प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों के भवन 80 के दशक में बने थे। आज इन भवनों की दीवारों पर जगह-जगह गहरी दरारें आ गई हैं, छत का प्लास्टर टूट-टूट कर गिर रहा है, खिड़की-दरवाजे टूट चुके हैं और कई जगह सरिया तक बाहर निकल आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस संबंध में कई बार मुखिया, पंचायत समिति और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से शिकायत की गई है ,लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय अभिभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.