दुमका, नवम्बर 2 -- Dumka News: काठीकुंड/प्रतिनिधि। काठीकुंड बाजार स्थित हनुमान मंदिर परिसर में रविवार को छठ पूजा के आयोजन को लेकर समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष गौरीशंकर भगत ने की। इस दौरान पिछले वर्ष के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। बताया गया कि पिछले वर्ष छठ पूजा के आयोजन में कुल 1 लाख रुपये खर्च हुए थे। वहीं, इस वर्ष पूजा के बेहतर आयोजन को लेकर 1 लाख 50 हजार रुपये का अनुमानित बजट निर्धारित किया गया है।बैठक में सर्वसम्मति से पिछले वर्ष के पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी पर बरकरार रखने का निर्णय लिया गया। इसके तहत गौरीशंकर भगत अध्यक्ष, जयंत कुमार मोदी कोषाध्यक्ष और राजकुमार गुप्ता सचिव बने रहेंगे। यह भी पढ़ें- Godda News: छठ महापर्व को लेकर कमेटी का किया गया गठन वहीं, समिति का पुनर्गठन करते हुए र...