दुमका, अक्टूबर 30 -- Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में दीपावली एवं छठ पर्व को लेकर संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में दीपावली एवं छठ पर्व के सफल आयोजन, विधि-व्यवस्था संधारण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य सुविधाओं, यातायात प्रबंधन एवं आपातकालीन तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। छठ महापर्व में बड़ी संख्या में श्रद्धालु विभिन्न घाटों एवं तालाबों पर अर्घ्य अर्पित करने पहुंचते हैं। ऐसे में सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ समय रहते सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण करें, ताकि श्रद्धालु पूरे उत्साह, आस्था और निर्भयता के साथ ...