दुमका, अगस्त 18 -- Dumka News: दलाही। मसलिया थाना क्षेत्र के गोलबंधा पंचायत अंतर्गत हथियापाथर गांव में बीते सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर चोरी करने का प्रयास किया। गृहस्वामी मनोतन बेसरा ने बताया कि चोरों ने उनके घर में सेंधमारी करने की कोशिश की। जिस कमरे में सेंधमारी की गई थी उसमें धान रखा हुआ था। घर के ठीक बगल वाले कमरे में उनकी गोलदारी की दुकान भी संचालित है। गृहस्वामी की आशंका है कि चोर पहले घर में रखे धान और उसके बाद बगल की दुकान में चोरी करने की योजना बना रहे थे, लेकिन किसी कारणवश वे नाकाम रहे। घटना की सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...