Dumka News: चेन छिनतई का नहीं हुआ उद्भेदन
दुमका, अगस्त 7 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। शहर में एक माह पहले एलआईसी कार्यालय के पास हुई चेन छिनतई मामले का पुलिस अब तक उद्भेदन नहीं कर पाई है। घटना के बाद से पीड़िता और स्थानीय लोग लगातार पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, लेकिन एक महीने बीत जाने के बाद भी आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला है। जानकारी के अनुसार बीते महीने एलआईसी कार्यालय के समीप दिनदहाड़े बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए थे। घटना सीसीटीवी में कैद हुई थी, लेकिन अब तक पुलिस आरोपियों की पहचान नहीं कर सकी है। पीड़िता ने बताया कि घटना के बाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.