दुमका, अक्टूबर 26 -- Dumka News: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा दुमका की बैठक रविवार की रात जिलाध्यक्ष दयानंद श्रीवास्तव की अध्यक्षता में शांतिनगर बगानपाड़ा स्थित उनके आवास-सह-कार्यालय में की गई। बैठक में सर्वसम्मति से आगामी 11 नवंबर बुधवार को भगवान चित्रगुप्त की पूजा धूमधाम से आयोजित करने का निर्णय लिया गया। पूजा सुबह नौ बजे प्रारंभ होगी तथा पूजन के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया जाएगा। बैठक में राजाराम को सर्वसम्मति से चित्रगुप्त पूजा का यजमान चुना गया। पूरी भव्यता के साथ पूजा की तैयारियों के मद्देनजर सदस्यों से सहयोग राशि केनरा बैंक की दुमका शाखा में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के नाम से संचालित खाते में जमा करने की अपील की गई है। चित्रगुप्त मंदिर का होगा जीर्णोद्धार/ रंग रोगन: बैठक में पूजा से पूर्व बांधपाड़ा स्थित चित्रगुप्त मंदि...