Dumka News: चिकित्सा शिविर में 83 मरीजों की हुई जांच
दुमका, अक्टूबर 13 -- Dumka News: मसलिया प्रखंड क्षेत्र के कठलिया पंचायत अंतर्गत लखनपुर गांव में सोमवार को जिला आयुष समिति दुमका के सौजन्य से आयुष ग्राम चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और आयुष चिकित्सा पद्धति के प्रति जागरूक करना था। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में आयुष चिकित्सक डॉ. शिवनाथ ने पेट दर्द, सर्दी-जुकाम, बुखार, जोड़ों के दर्द सहित विभिन्न बीमारियों से पीड़ित कुल 83 मरीजों की जांच कर उनका उपचार किया। सभी मरीजों को निःशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गईं। इसके साथ ही चिकित्सक ने मरीजों को उनकी स्वास्थ्य समस्याओं के अनुसार आवश्यक परामर्श भी दिया। यह भी पढ़ें- Shamli News: भारसी में स्वास्थ्य शिविर में 72...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.