Dumka News: चार वर्षों से दूसरे विद्यालय में चल रही प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय की पढ़ाई, अपना भवन बना खंडहर
दुमका, अगस्त 28 -- Dumka News: सरैयाहाट, प्रतिनिधि।प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय सरैयाहाट आज भी अपने भवन के अभाव में दूसरे विद्यालय के भवन में संचालित हो रहा है। वर्ष 2022 में विद्यालय की जर्जर हो चुकी इमारत को असुरक्षित घोषित किए जाने के बाद इसे बाबुडीह स्थित खाली पड़े उर्दू उत्क्रमित मध्य विद्यालय भवन में स्थानांतरित किया गया था। चार वर्ष बीत जाने के बावजूद विद्यालय को अब तक नया भवन नहीं मिल सका है। वर्तमान में विद्यालय में नौवीं एवं दसवीं कक्षा की 117 छात्राएं अध्ययनरत हैं। यहां एक प्रधानाध्यापक सहित छह शिक्षक कार्यरत हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद विद्यालय का मैट्रिक परीक्षा परिणाम पिछले कई वर्षों से शत-प्रतिशत रहा है। जानकारी के अनुसार पुराने विद्यालय भवन की छत से लगातार प्लास्टर और कंक्रीट गिरता था तथा दीवारों म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.