दुमका, जुलाई 20 -- Dumka News: तालझारी थाना अन्तर्गत चन्दनपहाड़ी सहारा स्थित एक घर में डकैती करने के चार माह पुराने मामले का दुमका की पुलिस ने उद्भेदन करते हुए हाजरा गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। डकैती की यह घटना 20 फरवरी की देर रात में हुई थी। डकैती को अंजाम देने के लिए 8 से 9 अपराधी पिस्तौल से लैश होकर आए थे। पिस्टल का भय दिखाकर अपराधियों ने श्याम सुंदर साह के घर से लाखों के जेवरातों व नगदी रुपए को लूट लिया था। इस मामले में पीड़ित श्याम सुंदर साह के बयान पर अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना के बाद एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ जरमुंडी के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। छापेमारी की टीम ने तकनीकी शाखा के सहयोग से अपराधियों की तलाश शुरू की। छापेमारी की टीम ने सरैयाहाट थाना अन्तर्गत डहुआ...