Dumka News: चार दिन बाद भी नहीं हुई अज्ञात महिला के शव की पहचान
दुमका, नवम्बर 7 -- जंगल में मिला अज्ञात महिला का शव Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के नवपहाड़ के पास घने जंगल से बरामद अज्ञात महिला के शव की चार दिनों बाद भी पहचान नहीं हो सकी। पहचान के लिए पुलिस की ओर से किए गए सभी प्रयासों के बावजूद जब कोई परिजन या परिचित सामने नहीं आया तो पुलिस ने शुक्रवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया। महिला का शव पूरी तरह सड़-गल चुका था। पुलिस ने पहचान के उद्देश्य से शव की तस्वीर दुमका जिले के सभी थानों में भेजी थी। इसके बावजूद 72 घंटे तक इंतजार करने के बाद भी किसी ने शव की पहचान नहीं की। पुलिस इस मामले को हत्या से जोड़कर देख रही है। इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। महिला की हत्या करने के बाद शव को नवपहाड़ के घने जंगल में फेंक दी गई थी। गौरतलब है कि इससे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.