दुमका, अक्टूबर 27 -- Dumka News: जामा, प्रतिनिधि। जामा प्रखंड में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया के तहत चार केंद्रों में अभ्यर्थियों का चयन किया गया। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित केंद्रों के लिए चयनित अभ्यर्थियों के नाम सामने आए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार गेनवामारनी केंद्र में चांदनी टुडू, जंगला केंद्र में प्रियंका कुमारी, लगवान केंद्र में चांदनी कुमारी तथा महेशपुर केंद्र में सबिना हांसदा का चयन किया गया है। जानकारी के मुताबिक गेनवामारनी और जंगला केंद्रों पर दो-दो अभ्यर्थियों ने दावेदारी पेश की थी, जबकि लगवान और महेशपुर केंद्रों पर छह-छह अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया में शामिल हुए थे। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चारों केंद्रों के लिए सहायिकाओं का चयन किया गया। इस मौके चयन प्रक्रिया में सीडीपीओ कुमारी रितु, प्रय...