दुमका, अक्टूबर 7 -- Dumka News: जामा थाना क्षेत्र के चिगलपहाड़ी पंचायत के बाघाकोल गांव में मंगलवार की रात आपसी विवाद के दौरान हुई चाकूबाजी में एक टोटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान सकरीगली निवासी मिथुन मंडल पिता सुधीऋचंद मंडल के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात मिथुन मंडल और नोनी गांव निवासी सुशांत कुमार मिश्रा, पिता परशुराम मिश्रा के बीच किसी पुराने बात को लेकर विवाद पूर्व में हुआ था। आरोप है कि सुशांत मिश्रा ने टोटो मिथुन मंडल पर अचानक चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना जामा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मिथुन मंडल को इलाज के लिए दुमका स्थित फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों द्वारा उसकी गंभीर स...