Dumka News: चलाया वाहन चेकिंग अभियान
दुमका, अक्टूबर 13 -- Dumka News: पुलिस कप्तान दुमका एवं कोर्ट के आदेशानुसार गोविंदपुर-साहिबगंज स्टेट हाइवे मुख्य सड़क पर गोपीकांदर थाना गेट के सामने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस वाहन चेकिंग अभियान में रजिस्ट्रेशन, इंसोरेंस, ड्राईवर लाइसेंस, हेलमेट, सिल्ट वेल्ट आदि देखा गया। वाहन चेकिंग अभियान में सड़क सुरक्षा अधिनियम का पालन नहीं करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10 वाहनों का चालान काटा गया। इस अवसर पर वाहन चेकिंग अभियान में मुख्य रूप से एस आई धरमल मांझी, एएसआई बृज मोहन सिंह, विकास, चुनडा जुएल टुडू, पैसिल किस्कू सहित कई पुलिस जवान शामिल थे। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : एसडीएम और एसडीपीओ ने रात को चलाया संयुक्त चेकिंग अभियान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.