Dumka News: चलती हाइवा में लगी आग
दुमका, नवम्बर 10 -- Dumka News: पाकुड़-दुमका पथ पर मंगलवार को चलती हाइवा में अचानक आग लग गई। घटना गोपीकांदर थाना क्षेत्र के रांगा मिशन के समीप की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक कोयला लेकर हाइवा दुमका की ओर आ रहा था। इसी बीच जैसे ही गोपीकांदर थाना क्षेत्र के रांगा मिशन के समीप पहुंचा अचानक हाइवा में आग लग गई। मौके पर स्थिति को भांपते हुए चालक व खलासी वाहन सू नीचे कूद कर अपनी-अपनी जान बचाई। इस घटना में हाइवा को काफी नुकसान हुआ है। इधर घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची कोल कंपनी की पेट्रोलिंग टीम ने बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। इस बीच कुछ देर के लिए उपरोक्त पथ पर जाम की स्थिति बनी रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.