दुमका, जुलाई 24 -- Dumka News: जरमुंडी, प्रतिनिधि। जरमुंडी प्रखंड सभागार में पंचायत समिति की प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख बसंती टुटू ने की। बैठक में मुख्य रूप से उप प्रमुख प्रयाग मंडल, बीडीओ कुंदन भगत, सीओ संजय कुमार, सीडीपीओ कुमारी ऋतु एवं अन्य मौजूद थे। इस बैठक में प्रखंड प्रमुख ने शिक्षा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर करने को लेकर संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया।

बैठक में लिए गए निर्णय इस दौरान दुधानी स्वास्थ्य केंद्र में विद्युत खंभा गिर जाने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित होने की जानकारी देते हुए विद्युत विभाग के कनीय अभियंता को यथाशीघ्र विद्युत आपूर्ति बहाल करने का निर्देश दिया। उप प्रमुख द्वारा सहारा पंचायत के तिलोना गांव में ट्रांसफार्मर चोरी हो जाने के कारण पिछले डेढ़ माह से विद्युत आपूर्ति ठप हो...