दुमका, अगस्त 12 -- Dumka News: हंसडीहा, प्रतिनिधि। हंसडीहा क्षेत्र में एक सांड पिछले कई दिनों से गंभीर अवस्था में घूमता नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार किसी हादसे में उसकी पूंछ कट गई है। पूंछ कटने के बाद घाव गहरा हो गया है, जिसमें कीड़े लग जाने से उसकी स्थिति और दयनीय हो गई है। लोगों का कहना है कि सांड दर्द और संक्रमण से परेशान होकर इधर-उधर भटक रहा है। घाव से लगातार रिसाव हो रहा है, जिससे पशु को काफी तकलीफ हो रही है। पशु की यह हालत देखकर स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों एवं राहगीरों ने पशुपालन विभाग, गौ-सेवा संगठनों और समाजसेवियों से घायल सांड के शीघ्र उपचार की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इलाज नहीं कराया गया तो उसकी जान को खतरा हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से भी मामले में पहल करने की अपील की है।

हिंदी ह...