Dumka News: घायल बुजुर्ग महिला की इलाज के दौरान मौत
दुमका, अक्टूबर 27 -- Dumka News: दुमका फूलो झानो मेडिकल अस्पताल में मंगलवार को इलाजरत घायल महिला की मौत हो गई। महिला की अब तक पहचान नहीं हुई है। पुलिस ने शव का पोस्मार्टम करने के बाद शीतगृह में पहचान के लिए शव को रखा है। जानकारी के मुताबिक जरमुंडी थाना क्षेत्र के सरडीहा मोड़ के पास सोमवार की रात किसी अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। घटना की सूचना मिलने पर जरमुंडी थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर महिला को घायलावस्था में जरमुंडी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कराने के बाद महिला की हालत गंभीर बताते हुए बेहतर इलाज के लिए दुमका फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने उसे दुमका फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। मंगलवार को इलाज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.