Dumka News: घायल का इलाज के दौरान मौत
दुमका, अगस्त 20 -- Dumka News: जामा , प्रतिनिधि। जामा थाना क्षेत्र के चुटोनाथ धाम मेन गेट के पास साहेबगंज-गोविंदपुर हाईवे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में घायल मारुति स्विफ्ट कार चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान दुमका नगर थाना क्षेत्र के रसिकपुर बढ़ई पाड़ा निवासी अभिजीत कुमार यादव पिता- अशोक कुमार यादव के रूप में हुई है। हादसे में कार सवार दूसरा व्यक्ति संदीप कुमार वर्मा निवासी- चतरो, जिला गिरिडीह बाल-बाल बच गया, उसे चोटें आई हैं। संदीप का इलाज फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज में चल रहा है, जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। यह भी पढ़ें- Dumka News: ट्रक व कार की भीषण टक्कर में कार चालक की मौत, एक गंभीरदुर्घटना का कारण घटना के संबंध में बताया जाता है कि चुटोनाथ धाम से बाहर निकल रही स्विफ्ट कार जेएच 04 एजी 8105 को दुमका की ओर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.