दुमका, सितम्बर 29 -- Dumka News: जरमुंडी थाना क्षेत्र के बुढ़ावा डंगाल गांव में सोमवार की रात एक घर में चोरी करते एक युवक को ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। पिटाई में युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। ग्रामीणों के अनुसार, युवक बुढ़ावा डंगाल स्थित एक घर में घुसकर सामान चोरी कर रहा था। इसी दौरान घरवालों और आसपास के ग्रामीणों को इसकी भनक लग गई। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से कुरकुरे और लैश के अलावा एक एलईडी टीवी भी बरामद किया गया। यह भी पढ़ें- Dumka News: घर में चोरी करते युवक को ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ा पिटाई से गंभीर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...