Dumka News: घर में घुसा सांप, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
दुमका, अक्टूबर 13 -- Dumka News: मसलिया थाना क्षेत्र के मसलिया बाजार में मंगलवार को कृष्ण नंदी के घर में सफेद करैत सांप घुस जाने से परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। घर में सांप दिखाई देने के बाद उसे बाहर निकालने की कोशिश की गई, लेकिन सांप को पकड़ने या मारने की हिम्मत कोई नहीं जुटा पाया। इसके बाद वन विभाग की टीम को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मसलिया वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी सावधानी के साथ सांप का रेस्क्यू किया। इसके बाद टीम सांप को सुरक्षित अपने साथ ले गई। वन विभाग की टीम में दुलाल दुबे और सोनाधोन हांसदा शामिल थे। सांप के सुरक्षित रेस्क्यू किए जाने के बाद घर के लोगों और आसपास के निवासियों ने राहत की सांस ली। वन विभाग की टीम की तत्परता से किसी प्रकार की अनहोनी नहीं हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.