Dumka News: घर में घुसकर सामानों की तोड़फोड़, थाने से शिकायत
दुमका, सितम्बर 22 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। आपसी विवाद में घर में घुसकर मारपीट कर सामानों को तोड़कर क्षतिग्रस्त करने की शिकायत नगर थाना की पुलिस से की गई है। यह घटना दुमका शहर के रसिकपुर की है। रसिकपुर निवासी मालती देवी पति रंजीत प्रसाद साह की शिकायत पर रवि कुमार,सिंटू शर्मा के अलावे पांच अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप है कि उक्त लोग 20 सितम्बर की देर रात में घर आए और दरवाजा तोड़कर अंदर घूस गए। उक्त युवकों ने परिवार वालों के साथ गाली-ग्लौज की। घर और दुकान दोनों एक साथ है। उक्त युवकों ने दुकान में रखे कोल्ड ड्रिंक के बोतलों को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। बोतलों के तोड़ने से पति एवं परिवार के अन्य सदस्य जख्मी हो गए है। महिला की शिकायत पर पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.