दुमका, जुलाई 24 -- Dumka News: हंसडीहा, प्रतिनिधि। हंसडीहा थाना क्षेत्र के गोड्डा रोड स्थित एक घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो वाहन चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। वाहन मालिक शाहिद अंसारी ने हंसडीहा थाना में लिखित आवेदन देकर वाहन की बरामदगी एवं अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।दिए गए आवेदन में शाहिद अंसारी ने बताया कि उनके पुत्र ने बुधवार रात अपनी स्कॉर्पियो (संख्या जेएच04एएफ-9648) घर के बाहर खड़ी की थी। गुरुवार सुबह जब परिजन उठे तो वाहन अपने स्थान पर नहीं मिला। काफी खोजबीन के बाद भी वाहन का कोई सुराग नहीं मिलने पर चोरी की आशंका जताते हुए थाना में शिकायत दर्ज कराई गई। यह भी पढ़ें- Ranchi News: घर के बाहर खड़ी कार चोरी,केस मामले को लेकर हंसडीहा थाना प्रभारी ने बताया कि वाहन मालिक को पहले भी कई बार सड़क किनारे वाहन खड़ा नहीं कर...