Dumka News: घर के गैरेज से स्कार्पियो वाहन की हुई चोरी, प्राथमिकी दर्ज
दुमका, अक्टूबर 26 -- Dumka News: दुमका शहर के एसपी कॉलेज के निकट सोनुवाडंगाल के पास से एक स्कार्पियो वाहन की चोरी हो गई। चोरी की यह घटना 25 अक्तूबर की देर रात में हुई। इस संबंध में स्कार्पियो वाहन के प्रोपराइटर सुरेश कुमार वर्मा ने नगर थाना में वाहन चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस को दिए आवेदन में जिक्र किया गया है कि वे अपनी स्कार्पियो वाहन को घर के गैरेज में लगाकर रखे थे। दूसरे दिन 26 अक्तूबर को सुबह जब उठे तो देखा कि गैरेज में वाहन नहीं है। आसपास के लोगों से पूछताछ करने के बाद भी कुछ पता नहीं चल पाया। जब घर के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज को निकाल कर देखा तो पता चला कि कुछ लोगों ने गैरेज का ताला तोड़कर स्कार्पियो को चुरा लिए और लेकर फरार हो गए। नगर थाना की पुलिस ने सुरेश कुमार वर्मा के लिखित आवेदन पर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.