दुमका, अगस्त 30 -- Dumka News: शिकारीपाड़ा, प्रतिनिधि। ग्रामीणों ने शनिवार को प्रखंड के कजलादहा के समीप तीन बालू लदा ट्रैक्टर को पकड़ कर शिकारीपाड़ा पुलिस को सुपूर्द किया है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकारीपाड़ा प्रखंड अंतर्गत ब्राह्मणी नदी से एनजीटी द्वारा रोक लगाए जाने के बावजूद अवैध बालू का उत्खनन नहीं थम रहा है। पंचवाहिनी, सरायपानी, भुगतानडीह, खारु कदमा, ढाका, गंधरकपुर झुनकी के समीप स्थित ब्राह्मणी नदी से हर रोज सैकड़ो ट्रैक्टर द्वारा बालू का उठाव कर दुगने कीमत पर बिक्री की जा रही है। इधर शिकारीपाड़ा पुलिस ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सुपुर्द किए गए बालू लदे ट्रैक्टर की आगे की कार्यवाही के लिए खनन विभाग को पत्राचार की है। फोटो संख्या-37-ग्रामीणों द्वारा पकड़ा गया अवैध बालू लदा ट्रैक्टर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...