दुमका, अक्टूबर 28 -- Dumka News: एसडीओ सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी पाकुड़ साइमन मरांडी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों को सुचारू रूप एवं पारदर्शी ढंग से समाप्त करने को लेकर बुधवार को प्रखंड विकास कार्यालय गोपीकांदर के सभागार में बीएलओ एवं सुपरवाइजर के साथ अहम बैठक की। बैठक में एसआईआर कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए बीएलओ एवं सुपरवाइजर को अपने - अपने दायित्व का निर्वहन गंभीरता एवं जिम्मेवारी के साथ करने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने मतदाताओं से संबंधित अभिलेखों के सत्यापन, नोटिस के मामले की सुनवाई तथा लंबित प्रकरणों के निष्पादन में तेजी लाने पर जोर दिया गया। इस संबंध में कर्मियों को निर्देश दिया गया कि निर्वाचन आयोग के दिशा - निर्देश का अच्छा से पालन करते हुए प्रत्येक मामले की नियमानुसार जांच एवं सत्यापन सुनिश्चित क...