Dumka News: गोपीकांदर में लगा मोटर ड्राइविंग लाइसेंस शिविर
दुमका, जुलाई 27 -- Dumka News: गोपीकांदर। मोटर ड्राइविंग लाइसेंस शिविर प्रखंड विकास कार्यालय गोपीकांदर के सभागार में सोमवार को संपन्न हुई। इस शिविर में 93 आवेदन पर विचार किया गया जिसमें 83 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए जिसको मौके पर ही ड्राइवर लाइसेंस उपलब्ध करा दिया गया। 10 उम्मीदवार असफल रहे। ड्राइवर लाइसेंस के लिए ऑनलाइन 148 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। जिसमें 55 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस शिविर में जिला परिवहन कार्यालय दुमका के प्रधान लिपिक ललित कुमार मरांडी, कंप्यूटर ऑपरेटर उमेश सिंह, सुमन कुमार तथा मोटरयान निरीक्षक अभय टेटे ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। ड्राइवर लाइसेंस मिलने से अभ्यर्थियों में काफी खुशी देखा गया। इस तरह से सुदूरवर्ती प्रखंडों में शिविर लगाकर लाइसेंस जारी किया जाना सरकार की सराहनीय कदम माना जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.