दुमका, अक्टूबर 16 -- Dumka News: गोपीकांदर प्रखंड अंतर्गत झरियापानी गांव में जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी दुमका के निर्देशानुसार प्रखंड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन शुक्रवार को किया गया। शिविर में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक कुल 70 मरीजों का स्वास्थ्य जांच किया गया तथा मौके पर ही उनका उपचार एवं निःशुल्क दवाई का वितरण किया गया। शिविर में मांसपेशियों एवं जोड़ों में दर्द, पैरों में सूजन, सर्दी, खांसी, बुखार, उच्च रक्तचाप, मधुमेह सहित विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित मरीजों की जांच एवं उपचार किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ. सूरज प्रसाद ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने में आयुष स्वास्थ्य ...