Dumka News: गोपीकांदर में तालाब में डूबने से पांच वर्षीय बच्ची की मौत
दुमका, अगस्त 24 -- Dumka News: गोपीकांदर थाना क्षेत्र के मुसना गांव में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। तालाब में डूबने से पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मृतक की पहचान एमी हेंब्रम के रूप में हुई है। घटना रविवार शाम करीब पांच बजे की है। बच्ची अपनी मां देवीसुरी किस्कू के साथ गांव के बगल में स्थित तालाब पर बर्तन धोने गई थी। मां तालाब किनारे बर्तन धो रही थी जबकि बगल में बच्ची नहा रही थी। इसी दौरान पैर फिसल जाने से वह गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। मां ने बच्ची को डूबते देख शोर मचाया। आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़कर तालाब पर पहुंचे लेकिन तब तक बच्ची गहराई में डूब चुकी थी। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद उसे पानी से बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बताया जाता है कि बच्ची की मां को तैरना नहीं आता था इसलिए वह बेटी को बचा नहीं सकी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.