Dumka News: गोपीकांदर में चला सघन वाहन चेकिंग अभियान
दुमका, अगस्त 11 -- Dumka News: गोपीकांदर, प्रतिनिधि। गोविंदपुर-साहिबगंज स्टेट हाइवे मुख्य सड़क पर गोपीकांदर थाना गेट के सामने सोमवार को सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहन चेकिंग अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी सुमित कुमार भगत ने किया। वाहन चेकिंग अभियान में रजिस्ट्रेशन, इंसोरेंस, ड्राइवर लाइसेंस, सिल्ट वेल्ट, हेलमेट आदि देखा गया। सड़क सुरक्षा अधिनियम का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई करते हुए कुल 17 वाहनों के खिलाफ ऑनलाइन चालान काटा गया। इस वाहन चेकिंग अभियान में एसआई मनोज सोरेन, एसआई धरमल मांझी, एसआई भरत भूषण सिंह, एएसआई बृज मोहन, सत्यम सहित पुलिस जवान एवं चौकीदार शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.