Dumka News: गोपीकांदर में चला वाहन जांच अभियान
दुमका, जुलाई 7 -- Dumka News: गोपीकांदर, प्रतिनिधि। गोविंदपुर-साहिबगंज स्टेट हाईवे मुख्य सड़क पर गोपीकांदर थाना गेट के सामने सोमवार को सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहन चेकिंग अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी सुमित कुमार भगत ने किया। इस वाहन चेकिंग अभियान में रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस, ड्राईवर लाइसेंस, हेलमेट, सिल्ट वेल्ट आदि देखा गया। सड़क सुरक्षा अधिनियम का उल्लंघन करने का दोषी पाए जाने वाले वाहनों पर कारवाई करते हुए 9 वाहनों का ऑनलाइन चालान काटा गया। इस अवसर पर वाहन चेकिंग अभियान में मुख्य रूप से एस आई धरमल मांझी, एस आई भरत भूषण सिंह, एस आई मनोज सोरेन, एएस आई बृज मोहन सिंह, सहित कई पुलिस जवान शामिल थे। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: वाहन जांच अभियान में नौ हजार रुपये की हुई वसूली
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.