दुमका, नवम्बर 7 -- Dumka News: मसलिया के गुमरो पंचायत के जेरूवा खिलकनाली मौजा में गोचर पर नाडेप की खबर प्रकाशित होने के बाद अंततः अंचल प्रशासन हरकत में आई और शनिवार को राजस्व उप निरीक्षक अरविंद कुमार व अंचल अमीन रुबिलाल निरीक्षण करने पहुंचे। गौरतलब हो कि आपके अपने लोकप्रिय अखबार हिन्दुस्तान में उपरोक्त मामले को लेकर 06 नवंबर के अंक में गोचर भूमि पर हो रहा योजनाओं का निर्माण, सीओ से कार्रवाई की मांग शीषक के साथ खबर प्रकाशित की गई थी। जिसके बाद यक कार्रवाई शुरू हुई है। इधर जांच के दौरान पाया कि चार नाडेप गोचर जमीन पर निर्माण कराया गया है। चारों नाडेप जिस जगह पर बना हुआ था उस जगह का नक्सा पर्चा से मिलान करने पर आमीन ने पाया कि चारों नाडेप गोचर जमीन पर चिह्नित कर बनाएं गए हैं जो कि नियम के विरुद्ध है। नियमतः गोचर जमीन पर किसी भी प्रकार का संर...