Dumka News: गुरु पूर्णिमा पर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में उमड़ी आस्था
दुमका, जुलाई 29 -- Dumka News: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को सरैयाहाट प्रखंड के विभिन्न मंदिरों और आश्रमों में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रसिद्ध शुम्भेश्वरनाथ मंदिर में सुबह पट खुलते ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई। भगवान शिव के जलाभिषेक, पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक के लिए दूर-दराज के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर परिसर दिनभर हर-हर महादेव और शिवभक्ति के जयघोष से गुंजायमान रहा। प्रखंड के अन्य शिव मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र में शांति और खुशहाली की कामना की। मंदिरों में पूजा को लेकर सुबह से ही विशेष तैयारियां की गई थीं तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गई थीं。...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.