दुमका, अक्टूबर 7 -- Dumka News: गोपीकांदर, प्रतिनिधि। संकुल संसाधन केंद्र गोपीकांदर में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी जियारुल इस्लाम की अध्यक्षता में मंगलवार को गुरु गोष्ठी सह मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक दो पालियों में प्रथम मध्य विद्यालय आरीचुआं, मध्य विद्यालय कालीपहड़ी, मध्य विद्यालय दुर्गापुर और उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुशचिरा संकुल की विद्यालय सचिव ने भाग लिया। वहीं दूसरी पाली में कन्या मध्य विद्यालय गोपीकांदर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोल्हा, मध्य विद्यालय छतरचुंआ और मध्य विद्यालय दलदली संकुलो के विद्यालय सचिव शामिल हुए। बैठक में मध्याह्नन भोजन मासिक प्रतिवेदन अगस्त 2026 जमा करने, छात्र उपस्थिति व शिक्षक उपस्थिति की समीक्षा, पलाश कार्यक्रम का समीक्षा, ईवीवी में अपलोड, कीट का उपयोगिता प्रमाण पत्र, आयरन गोली का उठाव, सामाजिक अंक...