दुमका, अक्टूबर 12 -- दुमका में रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। दुमका स्थित गुरुजी आवास में रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के दुमका जिला अध्यक्ष शिव कुमार बास्की के नेतृत्व में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा के उपाध्यक्ष मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तथा दुमका विधायक बसंत सोरेन की मां स्वर्गीय रूपी सोरेन के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत आत्मा को नमन करते हुए उनके प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। यह दुःख की घड़ी सोरेन परिवार के साथ-साथ झारखंड के लिए भी अपूरणीय क्षति है। सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस शोक सभा में प्रमुख रू...