दुमका, अगस्त 25 -- Dumka News: विकास भवन जामा के सभागार में सोमवार को बीआरसी जामा के तत्वावधान में गुरुगोष्ठी सह विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी-सह-समन्वयक ने की। प्रशिक्षण सत्र में प्रखंड के सरकारी व अल्पसंख्यक सहायता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं सीआरसीसी शामिल हुए। जिसमें स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग के तहत विद्यालयों को 4 एवं 5 स्टार श्रेणी में लाने पर जोर दिया गया। जल संरक्षण, स्वच्छता, शौचालय, हाथ धुलाई, कचरा प्रबंधन, इको क्लब, ऊर्जा संरक्षण और मिशन लाइफ से संबंधित गतिविधियों को बेहतर करने का निर्देश दिया गया। वहीं यू-डाइस प्लस में स्कूल, शिक्षक एवं छात्र प्रोफाइल की प्रविष्टि शत-प्रतिशत पूरा करने के लिए 30 अगस्त तक की समय-सीमा दी गई। ई-विद्यावाहिनी, एसएमसी पुनर्गठन, ऑनला...