दुमका, अक्टूबर 12 -- Dumka News: रानेश्वर, प्रतिनिधि। पीएमश्री मध्य विद्यालय कुमीरदहा में सोमवार को गुरुगोष्ठी हुई। जिसकी अध्यक्षता बीइइओ एस्थर मुर्मू ने किया। रानेश्वर अंचल 1 एवं रानेश्वर अंचल दो की दो पाली में गुरुगोष्ठी आयोजित की गई। गुरुगोष्ठी में मुख्य रूप से स्कूल में संचालित मध्याह्न भोजन योजना को लेकर समीक्षा की गई। स्मार्ट क्लास ,शिशु पंजी, स्कूल ग्रांड, पोषाक वितरण, छात्र वृत्ति, साइकिल वितरण समेत अन्य मुद्दे पर गहन चर्चा हुई। एमडीएम चखने को लेकर भी शिक्षक को कई निर्देश दी गई। इसके अतिरिक्त शिक्षकों की उपस्थिति व ई कल्याण को लेकर भी चर्चा हुई। मौके पर बीपीओ मोहन ठाकुर, बीआरपी अवधेश कुमार सहित सभी शिक्षक मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...