दुमका, जुलाई 3 -- Dumka News: मसलिया, प्रतिनिधि। मुख्यालय अवस्थित बालक मध्य विद्यालय मसलिया में गुरुवार को शिक्षकों की मासिक गुरुगोष्ठी आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी जियारुल इस्लाम ने किया। इस मौके पर प्रशिक्षु उपसमाहर्ता सुश्री करिश्मा ने भाग लिया। प्रशिक्षु उपसमाहर्ता सुश्री करिश्मा ने विद्यालय स्तर पर चलाई जा रही विभिन्न गतिविधि की बारे में जानकारी प्राप्त किया। उन्होंने उपस्थित सभी विद्यालयों के सचिवों से बात करते हुए कहा कि जेएसएलपीएस के स्वयं सहायता समूह के दीदियों से ही स्कूली बच्चों का पोशाक खरीद करने के लिए कहा गया। इसके अलावा विद्यालय में नामांकित सभी बच्चे जिनका आधार रजिस्ट्रेशन हो गया है, उन सभी बच्चों का यथाशीघ्र अपार आईडी बनाए। यह भी पढ़ें- Dumka News: अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में बच्चों की शत-प...