दुमका, अक्टूबर 26 -- Dumka News: दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड क्षेत्र के गुमरो पंचायत अंतर्गत प्रसिद्ध गुमरो पहाड़ के किनारे स्थित क्रिकेट मैदान में रविवार को लखी पूजा के शुभ अवसर पर एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट में आसपास के कुल आठ टीमों ने भाग लिया। दिनभर चले रोमांचक मुकाबलों के बाद फाइनल मैच बांक टीम-1 और बांक-2 के बीच खेला गया। फाइनल में बांक-2 ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांक-1 की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्धारित 6 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 62 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांक-2 की टीम दबाव में रही और निर्धारित 6 ओवर में 3 विकेट खोकर मात्र 37 रन ही बना सकी। यह भी पढ़ें- Samastipur News: क्रिकेट मैच में तिसवारा को हरा...