Dumka News: गाजे-बाजे के साथ गणपति बप्पा को दी विदाई
दुमका, सितम्बर 22 -- Dumka News: हंसडीहा, प्रतिनिधि। श्री 108 सार्वजनिक गणेश पूजा समिति, हंसडीहा द्वारा आयोजित आठ दिवसीय गणेश महोत्सव का समापन सोमवार को गणपति बप्पा की प्रतिमा विसर्जन के साथ हो गया। श्रद्धालुओं ने नम आंखों से भगवान गणेश को विदाई दी और अगले वर्ष फिर आने की कामना की। विसर्जन से पूर्व पूजा पंडाल में विधि-विधान के साथ अंतिम पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद गणपति बप्पा की प्रतिमा को आकर्षक ढंग से सजे वाहन पर रखकर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयघोष लगाते हुए नाचते-गाते चल रहे थे। शोभायात्रा हंसडीहा के विभिन्न मार्गों से होते हुए खिजरा पोखरा पहुंची, जहां श्रद्धालुओं की मौजूदगी में विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। यह भी पढ़ें- Purnia New...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.