Dumka News: गांधी चौक की जर्जर सड़क पर जलजमाव, गहरे गड्ढों से बढ़ा हादसे का खतरा
दुमका, अगस्त 31 -- Dumka News: काठीकुंड, प्रतिनिधि। काठीकुंड गांधी चौक की जर्जर सड़क इन दिनों राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। बारिश के बाद सड़क पर जगह-जगह जलजमाव होने से स्थिति और गंभीर हो गई है। सड़क के बड़े-बड़े और गहरे गड्ढों में पानी भर जाने के कारण गांधी चौक का नजारा तालाब जैसा दिखाई देता है। महीनों बीत जाने के बाद भी सड़क की स्थिति जस की तस बनी हुई है। समय के साथ गड्ढे और गहरे होते जा रहे हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। सड़क पर बने बड़े गड्ढों के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी हो जाती है। इससे गांधी चौक पर कई बार वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। खासकर बारिश के दौरान पानी से भरे गड्ढों के बीच से वाहनों को निकालना चालकों के लिए मुश्किल हो जाता है। इससे यातायात भी प्रभावित होता है और लोगों को काफी द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.